जीवन में जीवन के प्रति उदासीनता कभी काम नहीं देती.
एक रास्ता है
जो तय करना अनिवार्य है
इसमें दिन में भी रात सा
अंधेरा महसूस होता है
छाँव का नाम नहीं
तमाचे सी धूप चहरे पर पढ़ती है
नितांत एकांत सन्नाटा बिखरा है
इस रास्ते को तय करते हुए ऐसा मालूम होता है
जैसे किसी कंद्रा में धसे जाने का सफर तय कर रहा हूँ
उजाले धीरे-धीरे पीछे छोट गए है
और आगे सूचीभेद अंधकार
मेरा इंतज़ार कर रहा है
यहाँ तक आने के लिए
ये सफर तय करना अनिवार्य था
यही तो मेरा जीवन था.

Comments
Post a Comment